फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR Weather Update: Rain in Delhi NCR Brings Relief from Heat

दिल्ली-एनसीआर का मौसम: आज भी बारिश की संभावना, मानसून अब भी कुछ दिन दूर

Sun, 04 Jul 2021 03:05 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 03:05 AM IST
सार

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावनाएं जताई थीं। शाम पांच बजे करीब दिल्ली में काले बादल छा गए। इस वजह से कुछ देर के लिए अंधेरा हो गया।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update: Rain in Delhi NCR Brings Relief from Heat
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : अमित शर्मा

विस्तार

मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कल लगातार दूसरे दिन भी गर्मी से राहत मिली और आज भी बारिश की संभावनाएं हैं। हालांकि मानसून अब भी चार-पांच दिन दूर है। 

विज्ञापन


कल दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से भी अधिक से हवाएं चलने के साथ बारिश रिकॉर्ड हुई। 

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 19.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। सबसे अधिक बारिश नरेला में शाम साढ़े पांच बजे तक 22.5 मिमी दर्ज की गई है। अचानक आई तेज आंधी के कारण विभिन्न जगहों पर पेड़ व इमारत गिरने के मामले भी दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावनाएं जताई थीं। शाम पांच बजे करीब दिल्ली में काले बादल छा गए। इस वजह से कुछ देर के लिए अंधेरा हो गया। हालांकि, तेज हवाएं चलने की वजह से बादलों का जमघट अधिक समय के लिए दिल्ली में नहीं टिक सका। इस बीच कुछ समय के लिए तेज बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 84 व न्यूनतम 43 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के मुताबकि, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसून से पहले की बारिश हो रही है। मानसून अभी भी दिल्ली से चार-पांच दिन दूर है। संभावना है कि आगामी सात तारीख के बाद दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है।
 

दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर 40 से नीचे पहुंचा पारा
लगातार दूसरे दिन हुई बारिश की वजह से गर्मी के तेवर ढीले हो गए हैं। यही वजह है कि दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर पारा 40 के नीचे पहुंच गया है। जबकि पिछले तीन दिनों से दिल्ली के मानक केंद्रों पर पारा 44 को छू रहा था। पिछले 24 घंटों में पालम में 38.2, लोदी रोड में 38.4, आया नगर में 39, पीतमपुरा में 39.5 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इतनी हुई बारिश
पालम : 27.4 मिमी
रिज: 27.8 मिमी
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : 7.5 मिमी
मयूर विहार: 8 मिमी

लाइन व बारिश की दुविधा में फंसे यात्री
शाम के समय दफ्तर से घर लौट रहे अधिकतर लोगों को बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। खासौतर पर उन यात्रियों की दिक्कत हुई जो मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को लेकर लाइन में लगे हुए थे। अचानक तेज बारिश होने पर यात्री दुविधा में पड़ गए। इस बीच कुछ यात्री बारिश में ही भीगते नजर आए, जबकि कुछ यात्रियों ने लाइन से हट को बारिश से बचाना जरूरी समझा। 

हालांकि, बाद में ऐसे यात्रियों को दोबारा से लाइन में पीछे भी लगना पड़ा। दूसरी ओर बस स्टॉप पर सवारी का इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ भी इसी तरह की परेशानी हुई। बसों में चढ़ने के लिए लाइन में लगे यात्रियों को मजबूरन भीगना पड़ा। कुछ जगहों पर लोगों ने बारिश के बीच कोरोना नियमों का पालन करना मुनासिब नहीं समझा व एक दूसरे के बीच शारीरिक दूरी को भी कम रखा।

जलजमाव की वजह से पीक ऑवर्स में लगा लंबा जाम
कुछ देर के लिए हुई बारिश के कारण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या रही। इस वजह से पीक ऑवर्स में सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिली। नई दिल्ली इलाके के मिंटो रोड, कनॉट प्लेस, करोल बाग, पटेल नगर, दरियागंज, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, खजूरी, निर्माण विहार व लक्ष्मी नगर, कालकाजी समेत दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाम की समस्या रही। बारिश की वजह से दोपहिया वाहन चालक मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े हो गए थे, इस वजह से भी सड़कों पर जाम की समस्या देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed