{"_id":"5d8fbeaf8ebc3e01622a260f","slug":"was-taking-1-3-million-sandalwood-sticks-to-hong-kong-ashram-news-noi4642397103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग ले जा रहे थे 13 लाख की चंदन की लकड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांगकांग ले जा रहे थे 13 लाख की चंदन की लकड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले तीन यात्रियों को पकड़कर कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। यात्रियों के पास से 160 किलो चंदन की लकड़ियां मिलीं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री लकड़ियों को हांगकांग लेकर जा रहे थे। कस्टम अधिकारी यात्रियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस व इंटेलिजेंस टीम ने हांगकांग जा रहे एक यात्री आशीष छाबड़ा के सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान यात्री के बैग से लाल रंग की लकड़ियों के बंडल मिले। मामले की सूचना तुरंत कस्टम विभाग को दी गई। जांच के बाद यात्री को चेक इन के लिए अनुमति देकर उस पर निगरानी रखी गई।
निगरानी के दौरान पता चला कि आशीष के साथ दो अन्य यात्री दीपक महरोलिया और संदेश ढींगिया थे। दीपक बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ा, लेकिन आशीष और संदेश चेक इन औपचारिकताओं के बाद वापस जाने लगे। खुफिया टीम ने उन्हें रोका और उनके बैग की तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से भी लाल रंग की लकड़ियों के बंडल मिले। उन्हें टर्मिनल के बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। कस्टम अधिकारियों ने दीपक को भी हिरासत में ले लिया। जांच में तीनों यात्रियों के बैग से करीब 160 किलो चंदन की लकड़ियां मिलीं।