फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi MCD Election 2021 LIVE Polling Begins For 5 Wards News Updates: Delhi MCD Election 2021 Voting Begins For all 44 Wards Polling Stations

निगम उपचुनाव: पांच वार्डों में 50.86 फीसदी मतदान, तीन मार्च को खुलेग हार-जीत का पिटारा

Sun, 28 Feb 2021 10:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Feb 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi MCD Election 2021 LIVE Polling Begins For 5 Wards News Updates: Delhi MCD Election 2021 Voting Begins For all 44 Wards Polling Stations
दिल्ली एमसीडी चुनाव 2021 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम उपचुनाव के तहत पांचों वार्डों में रविवार को कुल 50.86 फीसदी के आंकड़े और कोरोना नियमों के साथ 44 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान कहीं कोई हिंसा या टकराव की घटना नहीं हुई। हालांकि, चौहन बांगर इलाके में खराबी के कारण दो ईवीएम को बदला गया। किसी भी केंद्र पर ईवीएम में छेड़छाड़ की सूचना नहीं मिली। मैदान में उतरे कुल 26 उम्मीदवारों की भाग्य बनी ईवीएम को वार्डों में बनाए गए चार स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया है। अब मतगणना आगामी तीन मार्च को की जाएगी, जिससे प्रत्याशियों के सिर जीत का ताज तय होगा।

विज्ञापन


दिल्ली के शालीमार बाग, रोहिणी सी, कल्याणपुरी, चौहान बांगर और त्रिलोकपुरी वार्ड में सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मतदान पूर्वी निगम के तीन वार्डों में 56.92 फीसदी रहा। वहीं, उत्तरी निगम के दो वार्डों में मत फीसद 44.08 फीसदी रहा। इसमें सबसे अधिक मतदान 59.19 फीसदी कल्याणपुरी वार्ड का रहा। इसके बाद त्रिलोकपुरी ईस्ट में 55.95 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। वहीं, उत्तरी निगम के दोनों वार्डों में 45 फीसदी से कम मतदान हुआ। मतदान के लिए 44 केंद्रों बनाए गए थे। इसमें दो वार्डों में सात-सात,  दो वार्डों में 11-11 व एक वार्ड में आठ केंद्र थे। इनमें करीब 327 बूथों को तैयार किया गया था। वहीं, पुलिस के अलावा करीब 3500 कर्मचारियों को चुनाव के लिए तैनात किया गया था।  
विज्ञापन


तीनों दलों ने ठोका जीत का दावा
चुनाव के बाद तीनों दलों ने उपचुनाव में जीत का दावा ठोका। यह उपचुनाव इस बार तीनों दलों को देखते हुए त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव जीतने पर एक ओर जहां आम आदमी पार्टी की सियासी पारी निगम में और मजबूत होगी। वहीं, भाजपा का अपनी सीट पर जनाधार बढ़ेगा। जबिक, कांग्रेस सियासी गलियारे में खुद को मजबूत करने के लिए कदम बढ़ाएगी। हालांकि, हार-जीत का पिटारा आगामी तीन मार्च को खुलेगा। इसके बाद ही सत्ता का ताज तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी कोरोना संक्रमित ने नहीं किया मतदान
कोरोना संक्रमितों के लिए सभी केंद्रों पर आखिरी एक घंटे साढ़े चार से साढ़े पांच बजे का समय निर्धारित किया गया था। हालांकि, एक भी मरीज मतदान करने नहीं पहुंचा। चुनाव आयोग में सेक्शन अधिकारी व मीडिया प्रबंधन देख रहे कुलदीप सिंह ने बताया कि पांचों वार्डों में कुल 12 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी। इनमें से सबसे अधिक 10 शालीमार बाग व दो कल्याणपुरी वार्ड में शामिल थे। कोरोना संक्रमितों को पूरी सुरक्षा के साथ मतदान कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्था थी। इसमें मास्क, सैनेटाइजर व अन्य प्रबंध किए गए थे, लेकिन आखिरी एक घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पहुंचा। 

वार्ड  मतदान       फीसदी
रोहिणी सी              44.58
शालीमार बाग         43.23
त्रिलोकपुरी ईस्ट       55.95
कल्याणपुरी             59.19
चौहान बांगर           55.60

पांचों वार्डों के कुल मतदाता:  24,2,414

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed