फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   vivek vihar sexual assault case plan to kidnap woman child and kill him victim sister saved him

दिल्ली में दरिंदगी: महिला के बच्चे को अगवा कर उसे भी मारने की थी योजना, पीड़िता की बहन ने ऐसे बचाई थी जान

Sun, 30 Jan 2022 07:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 07:51 PM IST
सार

कुछ महिलाएं पीड़िता के बच्चे को भी उठाकर साथ ले चलने और मारने की बात कर रही थीं। एक महिला ने पीड़िता की बहन के साथ से उसका मोबाइल छीन लिया। 

विज्ञापन
vivek vihar sexual assault case plan to kidnap woman child and kill him victim sister saved him
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में उसकी छोटी बहन ने दावा किया है कि आरोपी बहन के तीन साल के बच्चे को भी अगवा कर उसे मारना चाहते थे। लेकिन जैसे ही उसकी बहन बेटे को लेकर मकान से बाहर निकली, आरोपी महिलाएं व लड़के उस पर टूट पड़े। छोटी बहन ने मासूम को अपनी गोद में ले लिया। कुछ महिलाएं पीड़िता के बच्चे को भी उठाकर साथ ले चलने और मारने की बात कर रही थीं।

विज्ञापन


एक महिला ने बहन के साथ से उसका मोबाइल छीन लिया। 18 वर्षीय बहन फौरन वहां से पीड़िता के बच्चे को लेकर भागी। कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास वह एक ई-रिक्शा में सवार हुई और अपने एक जानकार के यहां कस्तूरबा नगर ही पहुंच गई। डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कह सकी। जीजा का नंबर उसे याद नहीं था, इसलिए वह जीजा को कॉल भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने बताया कि घटना वाले दिन पीड़िता के यहां आटा खत्म हो गया था। उसकी बहन ने कॉल कर आटा दे जाने की बात की थी। वह एक बैटरी रिक्शा से आटा लेकर कड़कड़डूमा गांव के मकान में पहुंची। नीचे से ही उसने बहन को आवाज देकर बुला लिया। उस समय दोपहर के 12.00 बजे थे। जैसे ही उसकी दीदी नीचे पहुंची अचानक पीछा कर आए महिलाओं व लड़कों ने उसे पकड़ लिया और जबरन मारते-पीटते हुए ऑटो में बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं अपने साथ कैंची भी लेकर आई थीं। उन्होंने रास्ते में ही उसकी बहन के बाल काटना शुरू कर दिया था। पीड़िता की बहन का कहना है कि बाद में उसे दीदी के साथ हुई हैवानियत का पता चला। उसका कहना है कि रोजाना ही आरोपी महिलाएं उसको घर धमकाकर बहन का पता बताने के लिए कहकर जाती थीं। इसलिए बहन आरोपियों से छिपकर कड़कड़डूमा गांव में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed