फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Viral video of policeman brutally hurling sticks at dog

पुलिसकर्मी का कुत्ते पर बेरहमी से डंडे बरसाने का वीडियो वायरल

Tue, 11 Jan 2022 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Viral video of policeman brutally hurling sticks at dog
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक लावारिस कुत्ते पर पुलिसकर्मी द्वारा बेरहमी से डंडे बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वर्दी पहने दिल्ली पुलिस के एएसआई एक कुत्ते को मारते दिख रहे हैं। एक पशु प्रेमी ने ट्विटर पर वीडियो डालकर पुलिसकर्मी को क्रूर बताया। वहीं वीडियो वायलर होने का मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह एएसआई के बचाव में उतर आए। उनका कहना है कि डंडा मारने से पहले कुत्ते ने पुलिसकर्मी की टांग में काट लिया था। इसके बाद ही उसने कुत्ते को डंडा मारा। पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसका इलाज हुआ। कुत्ता इलाके के कई लोगों को पहले भी काट चुका था।
विज्ञापन

सोमवार दिन में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो गया। ट्वीट करने वाले शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महज घूरने भर की वजह से जाफराबाद थाने के एएसआई रविंदर ने कुत्ते पर बेरहमी से हमला कर दिया। इसके अलावा दूसरे वीडियो में कुत्ता खून से लथपथ है और चलने में भी असमर्थ दिख रहा है। वीडियो खूब शेयर हुआ और लोगों ने कुत्ते को मारने वाले एएसआई की आलोचना की।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो वह उसके बचाव में उतर आए। अधिकारियों ने बताया कि एएसआई रविंदर (56) गली नंबर-44 में गश्त पर थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उनकी टांग में काट लिया। इसके बाद उन्होंने बचाव में डंडे से कुत्ते को मारा। गली में कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका था। कुछ दिनों पूर्व कुत्ते ने दो नौजवानों को काटा था। एक महिला ने उनको बचाया था। इसके लिए पुलिस ने महिला को सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed