फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vehicular movement closed on NH-58 highway, Kanwariyas will march on both sides

Meerut News : एनएच-58 पर वाहनों की आवाजाही बंद, दोनों तरफ चलेंगे कांवड़िये

Sat, 23 Jul 2022 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 06:38 AM IST
सार

दोनों तरफ सिर्फ कांवड़िये चलेंगे। दिल्ली एक्सप्रेसवे व दिल्ली रोड पर फिलहाल वन-वे ट्रैफिक चलता रहेगा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
Vehicular movement closed on NH-58 highway, Kanwariyas will march on both sides
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-58 हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। दोनों तरफ सिर्फ कांवड़िये चलेंगे। दिल्ली एक्सप्रेसवे व दिल्ली रोड पर फिलहाल वन-वे ट्रैफिक चलता रहेगा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में मंथन चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात से दिल्ली रोड पर भी ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस की प्लानिंग फेल हो गई है। 23 जुलाई को एनएच-58 हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात बंद करने का प्लान था, लेकिन वहां पर शुक्रवार शाम से ही दोनों तरफ पर बैरिकेटिंग लगा दी व कांवड़ियों की आवाजाही कर दी। जिसके बाद से शहर के अंदर दिल्ली रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया। जिससे दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। पुलिस का कहना है कि दिल्ली रोड और दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भी कांवडियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उम्मीद है कि शनिवार रात से वहां पर कांवड़ियों की संख्या दो गुना हो जाएगी। इसको लेकर वहां भी दोनों जगह ट्रैफिक बंद करने पर मंथन चल रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  
विज्ञापन


बिजली बंबा बाईपास भी बंद, लोगों का हंगामा 
बिना किसी प्लानिंग और लोगों को पहले से अवगत किये बगैर शुक्रवार शाम से बिजली बंबा बाईपास बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को रोकने पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हापुड़ रोड को सुबह वन-वे कर दिया गया। लोगों ने पुलिस की अधूरी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस का कहना कि दिल्ली रोड पर वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक साइड में कांवडिये चल रहे है। उसकी संख्या बढ़ते देखकर बिजली बंबा बाईपास पर यातायात बंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे और दिल्ली रोड पर संभलकर चलें 
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 23, 24 और 25 जुलाई को कांवड़ियों की संख्या मेरठ जनपद में ज्यादा रहेगी। इसको देखते पुलिस ने शुक्रवार शाम से व्यवस्था बनाई है। दिल्ली एक्सप्रेसवे और दिल्ली रोड पर अभी वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। शनिवार शाम को कांवड़ियों की संख्या देखते हुए कुछ व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed