{"_id":"61eeff05a3417f626c61b6d9","slug":"used-to-deal-with-newborn-children-4-including-three-women-arrested-ashram-news-noi628672911","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चों का करते थे सौदा, तीन महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्चों का करते थे सौदा, तीन महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तरी जिले की सब्जी मंडी थाना पुलिस ने नवजात बच्चों का सौदा करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बच्ची की मां भी शामिल है, जो अपनी ही बच्ची का सौदा कर रही थी। इनकी पहचान गैंग सरगना गाजियाबाद के लोनी स्थित तुलसी निकेतन निवासी महिला परवीन खातून, राजस्थान निवासी सतीश, मंगोलपुरी निवासी महिला संतोष और उत्तम नगर के मोहन गार्डन निवासी बच्ची की मां मधु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से मधु को जेल भेज दिया गया है। बाकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इनके मोबाइल से गैंग के कुछ और लोगों का सुराग मिला है। पुलिस टीम उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार को तीस हजारी पुलिस चौकी, थाना सब्जी मंडी को सूचना मिली थी कि परवीन खातून नामक महिला नवजात बच्चों का सौदा करती है। सूचना के बाद पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई। इसके बाद एक टीम को जांच के लिए लगाया गया। दो पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर परवीन के पास भेेजा गया।
परवीन के साथी सतीश ने बताया कि मंगोलपुरी में रहने वाली संतोष नामक महिला के पास कोई बच्चा है। नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी परवीन और सतीश के साथ मंगोलपुरी में संतोष के पास पहुंचे। बातचीत के बाद सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद मधु नामक महिला को बुलाया गया। वह बच्ची की मां थी। सौदा तय होने के बाद एडवांस के रूप में परवीन को 50 हजार रुपये सौंप दिए गए। बाकी रुपये सब्जी मंडी इलाके में देने की बात की गई। रास्ते में परवीन ने 30 हजार मधु को, चार हजार सतीश को और छह हजार संतोष को देकर बाकी 10 हजार खुद रख लिए। सब्जी मंडी लाकर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छह बच्चों का कर चुके हैं सौदा
पूछताछ के दौरान मधु ने बताया कि उसने 16 दिसंबर, 2021 को ही बच्ची को जन्म दिया था। वह बच्ची नहीं चाहती थी, इसलिए उसने संतोष से बच्ची का सौदा करवाने के लिए कहा था। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को परवीन के मोबाइल से कई बच्चों का सौदा करने का पता चला है। शुरुआत में छह बच्चों का सौदा करने की बात सामने आई है। परवीन ने बताया कि वह नवजात बच्चों को बेचने वाले माता-पिता से संपर्क रखते थे। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि परवीन के कुछ अस्पतालों से भी संपर्क हैं। परवीन और सतीश के खिलाफ पहले से दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
कोड वर्ड में करते थे बातचीत
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल के व्हॉट्सएप से कई बच्चों की जानकारी मिली है। आरोपी नवजात लड़कों के लिए ‘कबूतर’ तो लड़कियों के लिए ‘कबूतरी’ शब्द का इस्तेमाल करते थे। माना जा रहा है कि इनके गैंग के अन्य लोग दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के राज्यों में फैले हुए हैं।