फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Urban forest will be developed in 20 acres in Qutubgarh

दिल्ली : कुतुबगढ़ में 20 एकड़ में विकसित होगा शहरी वन, विभाग ने शुरू कीं तैयारियां

Sat, 09 Apr 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 05:05 AM IST
सार

शहरी वन में तितली पार्क से लेकर विश्राम स्थल तक तैयार किया जाएगा। इसके तहत विभाग यहां अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाएगा, जिससे तरह-तरह की तितलियां आकर्षित हो सकेंगी। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने के लिए बेंच व सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। लोगों के पैदल चलने के लिए एक कच्चा ट्रैक भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Urban forest will be developed in 20 acres in Qutubgarh
forest - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली के बाहरी इलाके में शामिल कुतुबगढ़ में शहरी वन विकसित होगा। वन के लिए 20 एकड़ जगह तय की गई है। आने वाले समय में यहां लोग सुबह-शाम की सैर के साथ कई तरह के पेड़-पौधों की प्रजातियां देख सकेंगे। इसे लेकर वन एवं वन्यजीव विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


संभावना है कि आगामी कुछ महीनों में स्थानीय लोगों को यह सुविधा मिल सकेगी। वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शहरी वन के लिए प्रस्तावित योजना के तहत कुतुबगढ़ में शहरी वन का विकास शामिल था। बाद में इसके क्षेत्रफल में विस्तार करते हुए करीब 20 एकड़ का क्षेत्रफल तय किया गया है।
विज्ञापन


वन में तरह-तरह के पौधे लगाने के साथ लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वन धरती के फेफड़ों की तरह काम करता है।यहां कई तरह के पक्षियों व तितलियों के प्रवास में मदद मिलती है। वहीं, वन क्षेत्र में विकसित किए जाने वाले जलाशय से भूमिगत पानी का   संचय भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तितली पार्क से लेकर विश्राम स्थल की मिलेगी सुविधा
शहरी वन में तितली पार्क से लेकर विश्राम स्थल तक तैयार किया जाएगा। इसके तहत विभाग यहां अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाएगा, जिससे तरह-तरह की तितलियां आकर्षित हो सकेंगी। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने के लिए बेंच व सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। लोगों के पैदल चलने के लिए एक कच्चा ट्रैक भी शामिल होगा। इससे लोग प्राकृतिक माहौल को महसूस कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed