फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UP Deputy Chief Minister honored 27 teachers

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने 27 शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 12 Sep 2021 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP Deputy Chief Minister honored 27 teachers
नई दिल्ली। यूपी के उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्वी निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दिल्ली के 27 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया। ये सभी पूर्वी निगम के शिक्षक हैं। इन्होंने कोरोना काल में बेहतर क्षमता का इस्तेमाल करते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखीं।
विज्ञापन

पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूर्वी निगम मुख्यालय में शनिवार को शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों ने कठिन समय में शिक्षा व विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारियों को निभाया, इनकी प्रसंसा होनी ही चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही नई शिक्षा नीति निगम विद्यालयों में भी लागू होगी। इससे शिक्षा प्रणाली में बदलाव होगा और विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने पूर्वी निगम की नागरिक सेवाओं की भी प्रशंसा की। कहा कि पूर्वी निगम की नागरिक सेवाएं पारदर्शी और नई तकनीक से उन्नत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 4 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार, 21 शिक्षकों को निगम निगम शिक्षक पुरस्कार और 2 को विशेष शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के अलावा, विद्यालयों में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन बांटा। टीकाकरण केंद्रों पर ड्यूटी की और घर-घर जाकर कोरोना मरीजों का सर्वे भी किया। ऐसे सभी शिक्षकों को धन्यवाद है।

वीर सेनानियों की गाथा का विमोचन
इस बीच ‘वीर सेनानियों की गाथा’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इसे निगम स्कूलों के पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी। कार्यक्रम में शिक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की।
निगमायुक्त विकास आनंद, अपर आयुक्त शिल्पा शिंदे, स्थायी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और नेता सदन सत्यपाल सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed