{"_id":"60afd1be8ebc3e24441fbf63","slug":"unique-initiative-women-to-donate-their-milk-to-infants-orphaned-in-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कोरोना से अनाथ शिशुओं को मां का दूध मुहैया कराने के लिए अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कोरोना से अनाथ शिशुओं को मां का दूध मुहैया कराने के लिए अनूठी पहल
Thu, 27 May 2021 10:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 27 May 2021 10:37 PM IST
सार
कार्यकर्ता अन्वी श्रीवास्तव दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की मदद से अपना दूध दान करने वाली महिलाओं की सूची तैयार कर रही है। श्रीवास्तव ने पीटीआई से कहा कि हमें उन शिशुओं के लिए मां का दूध उपलब्ध कराने के कुछ अनुरोध मिले, जिन्होंने अपनी मां को कोरोना महामारी की वजह से खो दिया था।
विज्ञापन
मां का दूध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक कार्यकर्ता ने अनूठी पहल की है, इसके तहत कोरोना की वजह से अपनी मां को खो देने शिशुओं के लिए महिलाएं अपना दूध दान कर सकेंगी। कार्यकर्ता उन महिलाओं की एक सूची बना रही हैं, जो उन शिशुओं के लिए अपना दूध दान करने की इच्छुक हैं। सोशल मीडिया पर मां के दूध के लिए कई आग्रह आने के बाद यह पहल शुरू की गई।
विज्ञापन
कार्यकर्ता अन्वी श्रीवास्तव दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की मदद से अपना दूध दान करने वाली महिलाओं की सूची तैयार कर रही है। श्रीवास्तव ने पीटीआई से कहा कि हमें उन शिशुओं के लिए मां का दूध उपलब्ध कराने के कुछ अनुरोध मिले, जिन्होंने अपनी मां को कोरोना महामारी की वजह से खो दिया था। दूध बैंक आम तौर पर मां का दूध 300 रुपये का 30 एमएल देते हैं, लेकिन यह गरीब परिवार वहन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें दानकर्ता मिल रही हैं और हम उनसे खासतौर पर कह रहे हैं कि क्या वे इसे कोलोस्ट्रम में रख सकती हैं। हम ऐसी दानकर्ताओं का डेटाबेस तैयार कर रहे हैं। अधिकतर दानकर्ता अच्छी पृष्ठभूमि से हैं। वे अपने डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से दूध स्टोर करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग हमें समर्थन दे रहा है। हमारे पास करीब 20 दानकर्ता हैं। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा है कि उसे महामारी के बीच मां के दूध के लिए कई अपील मिली हैं।