{"_id":"618131aa68b6c173f41c2324","slug":"unidentified-man-creates-chaos-in-delhi-by-threatening-to-blow-up-connaught-place-by-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कनॉट प्लेस में अज्ञात शख्स ने फैलाई दहशत, दुकान में घुसकर बोला- मेरे पास बम है, पूरे इलाके को उड़ा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कनॉट प्लेस में अज्ञात शख्स ने फैलाई दहशत, दुकान में घुसकर बोला- मेरे पास बम है, पूरे इलाके को उड़ा दूंगा
Tue, 02 Nov 2021 06:10 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:10 PM IST
सार
धनतेरस के दिन भीड़भाड़ वाले माहौल में शाम चार बजे के करीब एक शख्स राजीव चौक के पास कनॉट प्लेस में वन प्लस के शोरुम में घुस गया और कहने लगा कि उसके पास बम है, वह पूरे इलाके को उड़ा देगा।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस में मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कनॉट प्लेस स्थित मोबाइल शोरूम में घुस गया और शोरूम में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कमल आर्या को पकड़ लिया। शोरूम की अत्याधुनिक उपकरणों से सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की स्क्रीनिंग की। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही थीं। पुलिस इस बात की पूछताछ कर रही थी कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। हालांकि आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव के अनुसार मंगलवार शाम को सवा चार बजे सूचना मिली थी कि राजीव चौक के पास वनप्लस मोबाइल शोरूम, कनॉट प्लेस में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया है। वह बम से शोरूम को उड़ाने की धमकी दे रहा है। शोरूम में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और इलाके को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे व्यक्ति को दबोच लिया। आरोपी की पहचान मूलरूप से अल्मोडा निवासी कमल आर्या(32) के रूप में हुई। वह फरीदाबाद में रहता है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा कि उसने गुस्से में शोरूम को बम से उड़ाने की बात कही थी।
त्योहारी मौसम के बाद आतंकी हमले के इनपुट्स के बीच नई दिल्ली जिला पुलिस ने शोरूम को बम से उड़ाने की सूचना को गंभीरता से लिया था। सूचना मिलने के बाद कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुछ ही मिनटों में शोरूम में पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गहन पूछताछ के बाद ही पता लगेगा कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया।