फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two sides clash over use of public toilet

सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल पर दो पक्ष भिड़े

Sun, 03 Oct 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over use of public toilet
नई दिल्ली। शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी में शनिवार रात सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से बोतलें, डंडे और पथराव किया गया। हमले में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने बलवे को काबू किया। इसके बाद घायल लोगों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बलवे का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गीता कॉलोनी थाने में तैनात सिपाही राहुल की शनिवार को ड्यूटी क्षेत्र में गश्त की थी। राहुल गश्त करता हुआ गीता कॉलोनी की बुद्ध बाजार झुग्गियों के पास पहुंचा तो उसने देखा कि दो पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं। राहुल ने तुरंत मामले की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। किसी तरह स्थिति को काबू किया गया। पुलिस को मौके से एक पक्ष के नंदलाल, करण, सचिन, बिरजू, मुुकेश व अन्य जख्मी मिले। वहीं दूसरे पक्ष से लक्की, ध्रुव, बहुवा व अन्य जख्मी थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि झुग्गियों में एक पक्ष राजस्थान और दूसरा पक्ष पूर्वी यूपी का रहने वाला है। दोनों में किसी न किसी बात पर ठनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्ष सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल को लेकर आपस में भिड़ते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed