फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two prisoners attacked a prisoner with a sharp weapon in Tihar Jail

दिल्ली: तिहाड़ जेल में दो कैदियों ने एक कैदी पर नुकीले हथियार से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners attacked a prisoner with a sharp weapon in Tihar Jail
फाइल फोटो - फोटो : PTI
तिहाड़ जेल में दो कैदियों ने एक कैदी की पिटाई कर दी और उसपर नुकीले हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल कैदी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घायल कैदी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


घायल कैदी की पहचान सीतापुर डाबड़ी निवासी अंकित के रूप में हुई है। अंकित पिछले साल रणहौला इलाके में हुई हत्या के एक मामले में जेल नंबर चार में बंद है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके बैरक में बंद दो कैदियों से कहासुनी हो गई थी। अन्य कैदियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। 
विज्ञापन


25 नवंबर की सुबह अंकित जेल के टेलीफोन बुथ से फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान उससे कहासुनी करने वाले दोनों कैदी उसके पास पहुंचे। दोनों ने उसे मजा चखाने की बात कहकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक कैदी ने नुकीले हथियार से उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी की चीख पुकार सुनकर जेलकर्मी वहां पहुंचे और कैदी को बचाया। घायल अंकित को तुरंत जेल के डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और अंकित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed