फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case against two more PFI members alleging conspiracy against the government

दो और पीएफआई सदस्यों के खिलाफ मुकदमा: सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप, यूएपीए की धाराओं में केस दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 01:37 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 01:37 PM IST
सार

सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में दो और पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ   पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case against two more PFI members alleging conspiracy against the government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों के खिलाफ  संदिग्ध गतिविधियों के लिए सख्त गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि खजूरी में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 10/13 के साथ आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत दो पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, उन्होंने कहा, जांच जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में पीएफआई सदस्यों के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज यह दूसरा मामला है। इससे पहले, कथित रूप से संगठन से जुड़े चार लोगों को दिल्ली पुलिस ने अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


केंद्र ने 28 सितंबर को PFI पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद, दिल्ली पुलिस ने शहर के छह जिलों में फैली पीएफआई इकाइयों पर छापेमारी की और कथित रूप से समूह से जुड़े 33 लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed