{"_id":"616486418ebc3e205730642b","slug":"two-new-judges-took-oath-in-delhi-high-court-still-short-of-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हाईकोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ, अभी भी 29 की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हाईकोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ, अभी भी 29 की कमी
Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
सार
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 16 सितंबर की बैठक में जस्टिस वर्मा और सिंह सहित हाई कोर्ट के 17 जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने सोमवार को पद की शपथ ली। इसी के साथ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 31 हो गई।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को पद की शपथ दिलाई। इन्हें 5 अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था। नई नियुक्तियों के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 60 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 31 हो गई है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति वर्मा को अक्टूबर 2014 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और फरवरी 2016 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली गई।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सिंह को सितंबर 2017 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने सितंबर 2019 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 16 सितंबर की बैठक में जस्टिस वर्मा और सिंह सहित हाई कोर्ट के 17 जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।