{"_id":"608ce9619a53054ac4486340","slug":"two-men-arrested-by-police-for-selling-fake-remdisivir-to-people-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : नकली रेमडेसिविर बेचने वाले दो लोग गिरफ्तार, 17 इंजेक्शन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : नकली रेमडेसिविर बेचने वाले दो लोग गिरफ्तार, 17 इंजेक्शन बरामद
Sat, 01 May 2021 11:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 May 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नकली रेमडेसिविर बेचने वालों को गिरफ्तार किया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में नकली रेमडेसिविर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पा 17 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को 35,000 रुपये प्रति शीशी रेमडेसिविर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17 इंजेक्शन जब्त किए हैं। आगे की जांच जारी है।
सफदरजंग अस्पताल के कर्मचारी समेत दो रेमडेसिविर की काला बाजारी में गिरफ्तार
इससे पहले, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम जिला के सरोजनी नगर थाना पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (27) और प्रमोद कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक सफदरजंग अस्पताल में हाउस कीपिंग कर्मचारी है, वहीं प्रमोद कुमार तीस हजारी के पास एक फार्मेसी कंपनी में नौकरी करता है। यह लोग 35 हजार से 50 हजार रुपये का इंजेक्शन बेच रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

Delhi: Two men arrested for selling fake Remdisivir to people. They used to sell Remdesivir at Rs 35,000 per vial. 17 injections seized from their possession. Further investigation is underway. pic.twitter.com/aM0QgwYr7k
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 1, 2021
सफदरजंग अस्पताल के कर्मचारी समेत दो रेमडेसिविर की काला बाजारी में गिरफ्तार
इससे पहले, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम जिला के सरोजनी नगर थाना पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (27) और प्रमोद कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक सफदरजंग अस्पताल में हाउस कीपिंग कर्मचारी है, वहीं प्रमोद कुमार तीस हजारी के पास एक फार्मेसी कंपनी में नौकरी करता है। यह लोग 35 हजार से 50 हजार रुपये का इंजेक्शन बेच रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोविड की दवाईयों, उपकरणों और अन्य सामान की तस्करी बढ़ गई थी। लोग बड़े पैमाने पर इन दवाईयों और इंजेक्शन की काला बाजारी कर रहे थे। इसी कड़ी में पुलिस ने अभिषेक कुमार व प्रमोद कुमार की पहचान की। एक सूचना के बाद दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि दोनों दिल्ली-एनसीआर में इंजेक्शन की सप्लाई कर रहे थे। इसके बदले इनको मोटी रकम मिलती थी। इन लोगों ने इंजेक्शन सप्लाई करने वालों से संबंध बना लिये थे। डिमांड के अनुसार वह इंजेक्शन उपल्ब्ध करा दिया करते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।