{"_id":"5f860c448ebc3ec5ed5ab221","slug":"two-innocent-sisters-died-due-to-car-collision-brother-and-neighbor-serious-ashram-news-noi542311840","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो मासूम बहनों की मौत, भाई व पड़ोसी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो मासूम बहनों की मौत, भाई व पड़ोसी गंभीर
Wed, 14 Oct 2020 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
इशिका और भूमि का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन में हिट एंड रन मामले में सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ने सड़क पार कर रहे तीन मासूमों समेत चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो बच्चियां (बहनें) दस फीट हवा में उछलकर सड़क के एक तरफ जा गिरीं। चालक कार को रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बहनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके भाई और पड़ोसी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाली कार ऑडी बतायी जा रही है, हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन
मृतक बहनों की शिनाख्त इशिका (8) और भूमि (4) के रूप में हुई है, जबकि घायल भाई की पहचान गौरव (5) और पड़ोसी की मिलाप सिंह (55) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संतनगर बुराड़ी निवासी जसपाल अपनी पत्नी श्वेता, माता-पिता और पड़ोसी मिलाप सिंह के साथ गुरुद्वारा नानक प्याऊ की तरफ आ रहे थे। उन्हें अपनी दवा लेनी थी। घर से निकलने के दौरान बच्चे भी जिद करने लगे तो सभी को कार में बिठा लिया। वह गुरुद्वारा के सामने कार में सीएनजी भरवा रहे थे, तभी तीनों बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
मिलाप, बच्चों को आइसक्रीम दिलाने के लिए सड़क पार ले जा रहे थे, तभी आजादपुर से प्रताप विहार जाने वाली सड़क पर नीले रंग की कार तेज रफ्तार में आई और चारों को टक्कर मार दी। इसके साथ ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले और गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने घायलों को पास के पेंटामिन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बच्चियों को एम्स ट्रॉमा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव और मिलाप सिंह को पहले सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर और वहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।
रात करीब 11.49 बजे गुरुद्वारा नानक प्याऊ के गेट के सामने हादसे की जानकारी मिली थी। इसमें दो बच्चियों की मौत हुई है। मौके से पुलिस को एक काले रंग की हरियाणा नंबर की प्लेट पड़ी मिली है। उसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विजयंता आर्या, पुलिस उपायुक्त, उत्तर पश्चिम जिला