{"_id":"5eb1928b8ebc3e9c9a5fbd9e","slug":"two-corona-positive-patients-found-in-gb-pant-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत में दो और मरीजों को कोरोना, अस्पताल के 40 स्टाफ का सैंपल जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत में दो और मरीजों को कोरोना, अस्पताल के 40 स्टाफ का सैंपल जांच के लिए भेजा
Tue, 05 May 2020 09:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी कोरोना संक्रमण मिल रहा है। मंगलवार को दो और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां भर्ती अब तक सात मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिन दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से एक गैस्ट्रो विभाग में भर्ती है और दूसरा हार्ट विभाग में है। अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के स्रोत को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि 40 स्टाफ और 16 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले एक से दो दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन