{"_id":"60dca6d8441d7b7c0d296ae9","slug":"two-arrested-for-doing-fraud-in-the-name-of-confirming-train-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने के नाम पर वसूली करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने के नाम पर वसूली करने वाले दो गिरफ्तार
Wed, 30 Jun 2021 10:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:46 PM IST
सार
आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी शशि भूषण भास्कर और यूपी के फिरोजाबाद के गांव हुसैनपुर निवासी हेमंत के रूप में हुई है। आरोपी हेमंत इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले में शामिल रहा है। उसके खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने के नाम पर वसूली करने वाले एक गैंग का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी शशि भूषण भास्कर और यूपी के फिरोजाबाद के गांव हुसैनपुर निवासी हेमंत के रूप में हुई है। आरोपी हेमंत इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले में शामिल रहा है। उसके खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था।
रेलवे पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को बिहार के मोतीहारी निवासी युवक मेनचंद कुमार ने टिकट कंफर्म कराने के नाम पर जबरन वसूली की शिकायत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस से की थी। उसने बताया कि उसे दिल्ली से जीटी एक्सप्रेस से चैन्नई जाना था, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहा था।
इसी दौरान उसे एक युवक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला। वह उसे टिकट कंफर्म करवाने की बात कर कमला मार्केट की एक दुकान पर ले गया। वहां टिकट के 3600 रुपये लेकर उसे तीन-चार घंटे बाद आने के लिए कहा।
विज्ञापन
बताए गए समय पर जब मेनचंद उस दुकान पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे डराकर 12 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसे टिकट दे दिया गया। मेनचंद ने खुद को ठगा महसूस कर पुलिस को सूचना दी।