फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Truck dragged bike on Ring Road near Kashmiri Gate

दिल्ली में कंझावला जैसा कांड: ट्रक के पहिये में फंसी बाइक, घसीटते हुए ले गया ड्राइवर; दो दोस्तों ने तोड़ा दम

Sat, 18 May 2024 08:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 May 2024 08:01 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर देर रात ढाई बजे एक हादसा हो गया। बाइक ट्रक के पहिये में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Truck dragged bike on Ring Road near Kashmiri Gate
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार देर रात एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे के दौरान बाइक ट्रक के अगले पहिये में फंसकर घिसटती चली गई। परिणामस्वरूप दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त पीयूष (20) और अंकुर (19) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों के शवों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक ने मौके से ट्रक समेत फरार होने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने दूसरे वाहन चालकों की मदद से ट्रक को रुकवाया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी सुरेंद्र सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीषूय और अंकुर अपने-अपने परिवारों के साथ दिल्ली के महरौली इलाके में रहते थे। पीयूष के परिवार में पिता सूरजभान व अन्य सदस्य हैं, वहीं अंकुर के परिवार में पिता विरेंद्र और अन्य सदस्य हैं। अंकुर और पीयूष दोनों छात्र थे। शुक्रवार को दोनों ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की योजना बनाई थी। चारों दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दर्शन करने के बाद प्रसाद लेकर देर रात को वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ता भटककर वह आईएसबीटी कश्मीरी गेट पहुंच गए। वहां से वह रास्ता पूछकर महरौली के लिए आ रहे थे। एक बाइक पर पीयूष और अंकुर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर उनके दोनों दोस्त थे।

इस बीच हनुमान मंदिर के पास आईएसबीटी से आईटीओ जाने वाली साइड पर करीब दो बजे हरियाणा नंबर के ट्रक ने पीयूष की बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक ट्रक के अगले पहिये में फंस गई और चालक उसको घसीटता हुआ ले गया। दोनों दोस्तों के शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। 


राहगीरों ने शवों की हालत देखी तो उनके भी होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों के पास प्रसाद की खीलें बिखरी पड़ी थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कश्मीरी गेट पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed