{"_id":"613d91404203f35d2036117d","slug":"triochal-singh-wajir-case-update-accused-harmeet-family-and-viral-facebook-post-being-investigated-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोचन सिंह मामला: आरोपी के परिवार से जम्मू में हो रही पूछताछ, वायरल पोस्ट की भी जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोचन सिंह मामला: आरोपी के परिवार से जम्मू में हो रही पूछताछ, वायरल पोस्ट की भी जांच में जुटी पुलिस
Sun, 12 Sep 2021 11:07 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:07 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आरोपी हरमीत सिंह के परिवार से जम्मू में पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी के फेसबुक में पोस्ट किया गया कबूलनामा जो वायरल हो रहा है, उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में आरोपी हरमीत सिंह के परिवार से जम्मू में पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी के फेसबुक में पोस्ट किया गया कबूलनामा जो वायरल हो रहा है, उसकी भी जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि त्रिलोचन सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को सामने आए नए मोड़ ने सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया और आरोपी हरमीत सिंह के फेसबुक अकाउंट पर कल इस मामले का चार पन्नों का कबूलनामा वायरल हुआ था। इसमें आरोपी ने कबूल किया है कि उसने कैसे हत्या की है, किन कारणों से वह ऐसा करने के लिए विवश हुआ।#UPDATE | Accused Harpreet's family is being investigated in Jammu: Delhi Police
विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch is also investigating a viral hand written note, a photo of which was posted on "Harmeet Singh's FB account". — ANI (@ANI) September 12, 2021
विज्ञापन
वजीर के साथ चल रहा था आरोपी का विवाद
आरोपी ने लिखा है कि किसी बात को लेकर वजीर से उसका विवाद चल रहा था। वजीर ने उसे गाली दी थी। इसके बाद वह उनके कमरे में गया और पूछा कि क्यों दुश्मनी निभा रहे हो। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने वजीर के सिर पर गोली मार दी। वायरल पोस्ट में 27 बिंदुओं में सारी कहानी फिल्मी अंदाज में लिखी गई है।
यह भी दावा किया गया है कि यह कबूलनामा पुलिस कार्रवाई को गुमराह करने वाला है। आरोपी पंजाबी जानता है। वह कबूलनामे को हिंदी में लिखता तो साइन करता है। इसमें अंगूठा लगाया गया है। यह कार्रवाई को बाधित करने के लिए किया जा रहा है।
सड़ी-गली अवस्था में मिला था शव
बता दें कि बीते गुरुवार को दिल्ली के मोतीनगर इलाके में नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर (67) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। उनका शव फ्लैट के बाथरूम में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। आरोप उनके साथ रहने वाले हरप्रीत सिंह और हरमीत सिंह पर ही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने जम्मू और अमृतसर में शुक्रवार को छापे मारे थे।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें जम्मू और एक टीम अमृतसर में है। कुछ टीमें दिल्ली में भी जांच कर रही हैं। अब तक की जांच में खुलासा हो गया है कि हरप्रीत ने अपने दोस्त हरमीत के साथ मिलकर त्रिलोचन सिंह की हत्या की है। वहीं, इसी बीच फेसबुक पोस्ट का भी मामला सामने आ गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।