फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Transport manager dies, helper injured in collision with truck

Delhi News: ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट मैनेजर की मौत, हेल्पर घायल

Mon, 25 Sep 2023 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Transport manager dies, helper injured in collision with truck
नजफगढ़ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, घटना के बाद आरोपी चालक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नजफगढ़ एक्सप्रेस-वे पर टायर पंचर होने की वजह से खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टायर लगवा रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हेल्पर का इलाज चल रहा है। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई। वह परिवार के साथ झज्जर, हरियाणा में रहते थे और नजफगढ़ स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 22 सितंबर की देर रात दो बजे की है। कंपनी के मालिक लोकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की देर रात 2 बजे ट्रक चालक रमेश ने मैनेजर अरुण को फोन कर बताया कि नजफगढ़ में ट्रक का टायर पंचर हो गया है। उसने अरुण को एक टायर और जैक लेकर आने को कहा। उसके बाद लोकेश और अरुण जैक और टायर लेकर वहां पहुंचे। हेल्पर मनोज टायर को बदलने लगा। लोकेश और अरुण ट्रक के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक आया। उसने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed