फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Transfer of many officers of Delhi Police

Delhi: दिल्ली पुलिस के कई अफसरों के तबादले, शालिनी सिंह को ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी दी गई

Tue, 01 Nov 2022 09:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विशेष पुलिस आयुक्त ईओडब्ल्यू लगाया गया है।

विज्ञापन
Transfer of many officers of Delhi Police
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के कई अफसरों के तबादले किए हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विशेष पुलिस आयुक्त ईओडब्ल्यू लगाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के डीसीपी के अलावा कुल 28 अफसरों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल की ओर से जारी ऑर्डर के अनुसार ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी रेंज लगाया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त एके सिंह को ट्रांसपोर्ट रेंज, संयुक्त पुलिस आयुक्त ऋृषि पाल को आर्म्ड पुलिस, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह को दिल्ली पुलिस अकादमी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत को नई दिल्ली रेंज लगाया गया है। अमृता गुगुलोथ को नई दिल्ली से हटाकर डीसीपी, पूर्वी जिला, प्रणव तायल को रोहिणी से हटाकर डीसीपी, नई दिल्ली, हरेंद्र कुमार को बाहरी जिला, डीसीपी, जीएस सिंधू को डीसीपी, रोहिणी जिला, रवि कुमार सिंह को डीसीपी, एयरपोर्ट व सीपी सचिवालय से अन्येश रॉय को डीसीपी, ईओडब्ल्यू लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed