फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Traffic block on Delhi-Ambala section tomorrow

अलर्ट : दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर कल ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Sat, 09 Apr 2022 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 05:11 AM IST
सार

कई रेलगाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कई को रोककर चलाया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला के बीच अनारक्षित मेल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Traffic block on Delhi-Ambala section tomorrow
indian railways - फोटो : istock

विस्तार

निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला सेक्शन के बादली-होलम्बी कलां व सोनीपत-सांदल कलां स्टेशनों के बीच पुल पर आरसीसी. बॉक्स लगाने के लिए रेलवे 10 अप्रैल को चार-चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस वजह से ट्रेन संख्या 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र स्पेशल व ट्रेन संख्या 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन स्पेशल रद्द् रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 14507 दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का एक्सप्रेस अपनी यात्रा अंबाला से शुरू करेगी। ट्रेन संख्या 14507/14508 दिल्ली जंक्शन तथा अंबाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी । ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को बारास्ता अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 9 अप्रैल को बारास्ता नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला होकर चलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22125 नागपुर-अमृतसर  एक्सप्रेस को बारास्ता नई दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-जाखल-धुरी-लुधियाना  होकर चलाया जाएगा ।रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 12046 चंडीगढ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से 10 अप्रैल को चलेगी। 

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस अपने तय समय से 60 मिनट की देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 12057 नई दिल्ली-ऊना जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 70 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस को मार्ग में 65 मिनट रोक कर चलाया जायेगा । ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।

उधर, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर वाशेबल एप्रेन निर्माण की वजह से भी ट्रेनें प्रभावित होंगी। 8 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच ट्रेन प्रभावित होगी। आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस बारास्ता कानपुर-मानकनगर-ऐशबाग-बाराबंकी-गौंडा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।


गाजियाबाद-टूंडला के बीच चलेगी अनारक्षित ट्रेन
 रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला के बीच अनारक्षित मेल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 अप्रैल से चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख ट्रेन संख्या 04937 गाजियाबाद-टूंडला अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस गाजियाबाद से सुबह 6:10 बजे चलेगी व उसी दिन 11:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04936  टूंडला-गाजियाबाद अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल 11 अप्रैल से टूंडला जंक्शन से शाम 3:40 बजे चलकर उसी दिन शाम 7:40 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed