फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Trade fair in Pragati Maidan Bal sweets of Almora 

प्रगति मैदान में व्यापार मेला : मिठास घोल रही अल्मोड़ा की बाल मिठाई

Sat, 20 Nov 2021 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 06:07 AM IST
सार

व्यापार मेले में केदारनाथ की नेचुरल फाइबर जैकेट, ऊनी कपड़े के ढेरों विकल्प।

विज्ञापन
Trade fair in Pragati Maidan Bal sweets of Almora 
बाल मिठाई... - फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यापार मेले में उत्तराखंड पवेलियन के अंदर अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई हजारों लोगों के मुंह में मिठास घोल रही है। केदारनाथ की नेचुरल फाइबर जैकेट, सर्दियों के लिए ऊनी कपड़े और खाने-पीने के ढेरों विकल्प यहां मौजूद हैं।

विज्ञापन


प्रगति मैदान के नए हॉल में ऊपरी तल पर उत्तराखंड पवेलियन में हैंडलूम, हैंडीक्रॉफ्ट के 34 स्टॉल हैं। लोई, शॉल, जैकेट, स्वेटर, रिंगाल (बांस की टोकरी), कुमाऊं की मूंज घास से निर्मित माता की चौकी, गणेश प्रतिमा, बद्रीनाथ व केदारनाथ मंदिर है। पवेलियन के डायरेक्टर केसी चमोली ने बताया कि महिलाओं के लिए 3000 रुपये तक की शॉल, पुरुषों के लिए 1000 रुपये तक की जैकेट है।
विज्ञापन


रोज 10 किलो मिठाई टेस्ट करा देते हैं
हरीश दर्मवाल अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई, सिंगोड़ी और चॉकलेट लाए हैं, जो 500-600 रुपये प्रति किलो है। दो क्विंटल से ज्यादा मिठाई बेच चुके हैं। रोज 10 किलो मिठाई टेस्ट करा देते हैं। ये खोया, चीनी और खसखस से बनी है और गारंटी के साथ एक महीने टिकाऊ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिच्छू घास का जैकेट खास
केदारनाथ के पास उगने वाली बिच्छू घास सूखने के बाद फाइबर जैसी दिखती है। इससे बनी जैकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान पहनी थी। मेले में इसकी कीमत 2300 रुपये है।

बंबू कला का उदाहरण त्रिपुरा पवेलियन
नए हॉल के ऊपरी तल पर त्रिपुरा पवेलियन है। यहां बांस से निर्मित सैकड़ों सजावट के सामान हैं। सजावट के सामानों में धनेश बर्ड, लाइटें, मोर, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र और देवी देवताओं के चित्र हैं।

तमिलनाडु पवेलियन में काचीपुरम साड़ियां
तमिलनाडु पवेलियन में कांचीपुरम साड़ियों की 25 डिजाइन है। एक लाख रुपये तक इनकी कीमत है। जतिन ने बताया कि साड़ी की कीमत 45000 रुपये है। कीमत देखकर लोग हैरान हैं, लेकिन लोग बिना देखे जा भी नहीं रहे। हाथ से निर्मित कांचीपुर सिल्क की साड़ियों पर गोल्ड मार्का जरी का काम इसे मंहगा बनाता है, लेकिन ये टिकाऊ हैं।


मेले में पहुंचे आम लोग
व्यापार मेले में शुक्रवार से आम लोगों की एंट्री शुरू हो गई और भीड़ खूब थी। लोगों ने गुरु पूर्णिमा पर्व की छुट्टी का फायदा उठाया और मेला देखने के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में युवाओं के अलावा बच्चों और महिलाओं ने भी मेले की तरफ रुख किया था। प्रगति मैदान के करीब सभी हॉल में अच्छी भीड़ थी। आईटीपीओ की ओर से उम्मीद जताई गई है कि शनिवार-रविवार को भीड़ इससे कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। आईटीपीओ की उम्मीद के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भीड़ उमड़ी तो अंदाजा है कि यहां लोगों के लिए जगह कम पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed