फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tractor brought to Delhi burnt in Ambala eight days ago

आठ दिन पहले अंबाला में फूंका था दिल्ली में लाया गया ट्रैक्टर

Tue, 29 Sep 2020 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor brought to Delhi burnt in Ambala eight days ago
नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में राजपथ पर हुई आगजनी के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस ट्रैक्टर को राजपथ पर फूंका था उसे ही आठ दिन पहले अंबाला में जलाया गया था। पंजाब के चार पुलिसकर्मियों की एस्कोर्ट में उसे दिल्ली लाया गया। दिल्ली पुलिस चारों पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब आठ दिन पहले इसी ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर-आरआरके- 1163) को अंबाला में जलाया था। सोमवार सुबह उसे राजपथ पर लाया गया और दोबारा जलाया गया। इस ट्रैक्टर पर पहले से जलने के निशान मिले हैं। ट्रैक्टर को पंजाब पुलिस के चार पुलिसकर्मी टाटा-407 में एस्कोर्ट करके लाए थे। प्रदर्शन के दौरान भी वह पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। ये पुलिसकर्मी पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ढिल्लो की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैक्टर को एस्कोर्ट करने और आगजनी के दौरान मौके पर रहने को लेकर पंजाब पुलिस को पत्र लिखने जा रही है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने सोमवार दोपहर ही पंजाब पुलिस को इन पुलिसकर्मियों की भूमिका की फोन कर पूरी जानकारी दे दी थी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब भवन में दबिश
दिल्ली पुलिस ने ढिल्लो की गिरफ्तारी के लिए पंजाब भवन में दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। हालांकि, वहां मौजूद पंजाब पुलिस के चारों पुलिसकर्मियों से इस बाबत पूछताछ कर रही है। ट्रैक्टर को यहां कैसे लाया गया और इसमें उनकी क्या भूमिका रही, आदि सवाल पूछे जा रहे हैं।

गैर-जमानती है एक धारा
आगजनी को लेकर तिलक मार्ग थाने में जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें महामारी अधिनियम, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत आईपीसी की कई धाराएं लगाई हैं। इनमें एक धारा प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की भी लगाई है, जो गैर-जमानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed