फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Toolkit case Delhi Police refused to raid Twitter office said went to give notice

टूलकिट मामला : दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के दफ्तर पर छापेमारी से किया इनकार, कहा- नोटिस देने गई थी दोनों टीम 

Tue, 25 May 2021 12:28 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 25 May 2021 12:28 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को खबर चली कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की टूलकिट मामले में संबित पात्रा द्वारा डाले गए दस्तावेज को गलत बताकर उसे ट्विटर से हटाने के मामले में ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन
Toolkit case Delhi Police refused to raid Twitter office said went to give notice
ट्विटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट विवाद के बीच सोमवार शाम को सूचना मिली कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और दिल्ली के दफ्तरों पर छापेमारी की है। इसकी कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर चलने लगी, जिसमें सेल की टीम के कुछ सदस्य एक बिल्डिंग में ट्वीटर के दफ्तर के बारे में पूछताछ करते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


हलचल बढ़ी तो फौरन दिल्ली पुलिस की ओर से मामले पर सफाई दे दी गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह नियमित प्रक्रिया के तहत ट्वीटर को नोटिस देने के लिए उसके दफ्तर पर पहुंची थी। क्योंकि नोटिस लेने वाले ट्वीटर के सही अधिकारी का पता लगाना था, इसलिए दो टीमों को भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीटर के दफ्तर पर छापेमारी की बात से इंकार किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को खबर चली कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की टूलकिट मामले में संबित पात्रा द्वारा डाले गए दस्तावेज को गलत बताकर उसे ट्विटर से हटाने के मामले में ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी की है। बताया गया कि गुरुग्राम और दिल्ली के लाडो सराय स्थित दफ्तरों पर पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडिया भी चलने लगा, जिसमें कुछ लोग दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जैकेट पहने हुए एक दफ्तर में ट्वीटर के दफ्तर के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है। मीडिया को जब इसका पता चला तो फौरन दिल्ली पुलिस की ओर इसमें सफाई दे दी गई। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि टीम नोटिस देने के लिए अलग-अलग जगह पहुंची थी। यह एक रुटीम प्रक्रिया है। चूंकि नोटिस लेने वाले अधिकारी का पता नहीं था, इसलिए दो अलग-अलग टीमों को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed