{"_id":"64d78b9839aa318dc10d571a","slug":"today-is-the-last-day-to-accept-seats-in-the-second-list-ashram-news-c-340-1-del1011-21630-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दूसरी सूची में सीट स्वीकार करने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दूसरी सूची में सीट स्वीकार करने का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
आवेदन का सत्यापन कर 14 अगस्त तक दाखिले मंजूर करेंगे कॉलेज
16 अगस्त से होगी नए सत्र की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की दूसरी आवंटन सूची में सीट स्वीकार करने का रविवार को अंतिम दिन है। इसके बाद सीट को स्वीकार नहीं किया जा सकेगा। कॉलेज आवेदन का सत्यापन कर दाखिले 14 अगस्त तक मंजूर करेंगे। जबकि 15 अगस्त तक फीस भुगतान करने का अंतिम दिन है। इस सूची की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 16 अगस्त से नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी।
दूसरी सीट आवंटन सूची के तहत विवि ने 19, 038 नई सीट आवंटित की है। दूसरी सूची के पहले दिन तक पहली व दूसरी सूची की सीट को मिलाकर 17, 561 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज कर लिया। दूसरे राउंड में दाखिला पाए छात्र फीस जमा नहीं करने से आगे के राउंड के योग्य नहीं होंगे। इसके साथ ही अपनी सीट से भी वंचित होंगे। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें फीस भुगतान के बाद ही अपनी सीट को अपग्रेड और फ्रीज करने का विकल्प मिलेगा। डीयू अधिकारियों के अनुसार, आगे सिस्टम में रहने के लिए छात्र को रविवार शाम पांच बजे तक अपनी सीट को स्वीकार करना होगा।
अधिकतर कॉलेजों में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, फिलॉस्फी, इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, बीकॉम जैसे कोर्सेज में पहले ही सीटें भर चुकी हैं। दूसरी सूची में केवल साइंस कोर्सेज में ही छात्रों के पास मौके रहे हैं। इस सूची के बाद एक बार फिर से खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। जिसके बाद छात्र तीसरी सूची के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।