फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Timbersain Mahadev will become a new pilgrimage destination in Neeti Valley of Chamoli district Uttarakhand

Uttarakhand: नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव बनेगा तीर्थाटन का नया डेस्टिनेशन, यात्रा को बढ़ावा देने पर फोकस

Sun, 08 Oct 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

चीन सीमा से सटी नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव की गुफा है। जहां हर साल लगभग 10 फीट तक ब र्फ का शिवलिंग बनता है। स्थानीय लोग पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। लेकिन अभी तक देश दुनिया के श्रद्धालुओं को टिंबरसैंण महादेव के बारे में कम जानकारी है।

विज्ञापन
Timbersain Mahadev will become a new pilgrimage destination in Neeti Valley of Chamoli district Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चमोली जिले के नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव तीर्थाटन का नया डेस्टीनेशन बनेगा। टिंबरसैंण गुफा में अमरनाथ की तरह प्राकृतिक रूप से शिवलिंग की आकृति बनाती है। चारधाम यात्रा नवंबर माह में संपन्न हो जाती है। इसके बाद सरकार का फरवरी व मार्च में टिंबरसैंण महादेव की यात्रा को बढ़ावा देने पर फोकस है।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि सीमांत गांव में पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। चीन सीमा से सटी नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव की गुफा है। जहां हर साल लगभग 10 फीट तक ब र्फ का शिवलिंग बनता है। स्थानीय लोग पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। लेकिन अभी तक देश दुनिया के श्रद्धालुओं को टिंबरसैंण महादेव के बारे में कम जानकारी है।
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाने पर काम कर रही सरकार
अब सरकार अमरनाथ की तर्ज पर टिंबरसैंण महादेव की यात्रा को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। अभी तक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। हर साल यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिंबरसैंण महादेव को धार्मिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाने पर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण

इससे सीमांत गांव नीती माणा में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से पलायन रुकेगा। हमारा प्रयास है कि टिंबरसैंण महादेव की यात्रा के लिए देश दुनिया से तीर्थयात्री उत्तराखंड आएं। इस यात्रा का भी फरवरी व मार्च में प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही टिंबरसैंण में तीर्थयात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed