फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   three miscreants of tillu gang caught from meerut

जीपीएस की मदद से मेरठ से दबोचे टिल्लू गैंग के तीन बदमाश

Thu, 10 Jun 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
three miscreants of tillu gang caught from meerut
नई दिल्ली। भोरगढ़ के पास नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में टिल्लू गैंग के बदमाशों ने एक कैब चालक से दो मोबाइल और कार लूट ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जीपीएस की मदद से आरोपियों को चंद ही घंटों में मेरठ से दबोच लिया। टीम बदमाशों को दिल्ली लेकर आई तो एक ने सिपाही की सर्विस पिस्टल छीनकर टीम पर गोली चला दी, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य बदमाश गांव लालहेड़ी, सोनीपत निवासी महेश उर्फ मोनू (26) पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसके दो साथी गांव चिताना, सोनीपत निवासी अनमोल (20) और गांव गुहाना, सोनीपत निवासी सतीश (27) को पहले ही काबू कर लिया था। महेश की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपियों ने मई माह में सोनीपत के गांव करेवाड़ी में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कार लूटकर यह लोग सोनीपत के बुताना गांव में किसी किशन की हत्या करने वाले थे।
विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बुधवार को कैब चालक पुष्पेंद्र ने कार लूटने की शिकायत पुलिस से की थी। उसने बताया कि तीन बदमाशों ने कौशांबी से बवाना के लिए कैब हायर की थी। इसके बाद शाहपुर-घड़ी के जंगलों में बदमाशों ने उसकी पिटाई कर कार व मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की टीम कार में लगे जीपीएस की मदद से उनका पीछा करते हुए मेरठ पहुंच गई। हल्की नोंकझोंक के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक 9एमएम की पिस्टल व सात कारतूस बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान मोनू ने बताया कि उसने पुष्पेंद्र के दोनों मोबाइल लूट की जगह एक नाले में फेंक दिए। पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल लेकर पहुंची। इस दौरान मोनू ने सिपाही संजीव की सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से अधिक हत्या व अन्य वारदात में शामिल रहा है मोनू
गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो मोनू जख्मी हो गया। उसके पैर में गली लगी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोनू और उसके साथी पहले किशन-घंटा गैंग के सदस्य थे। बाद में यह सभी टिल्लू गैंग में शामिल हो गए। मोनू 30 से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed