फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three Bangladeshi arrested for going to Doha with fake Indian passport

फर्जी भारतीय पासपोर्ट से दोहा जा रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Three Bangladeshi arrested for going to Doha with fake Indian passport
Three Bangladeshi arrested for going to Doha with fake Indian passport
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए दोहा जा रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सीआईएसएफ ने नागरिकों को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ और खुफिया टीम ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे टर्मिनल तीन पर तीन यात्रियों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। शक होने पर तीनों यात्रियों को हिरासत में लेकर सीआईएसएफ की टीम ने पूछताछ की। तीनों ने अपना नाम साहिदुल शेख, सलाम सरदार और अख्तरुज्जमां तालुकदार बताया। साथ ही बताया कि तीनों भारतीय हैं और कतर एयरवेज की फ्लाइट से दोहा जाने के लिए आए हैं। हालांकि, पूछताछ और सामान की तलाशी के दौरान तीनों घबरा गए। साहिदुल के पास से मिले मोबाइल में रसल नाम का एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी मिली। इसकी जानकारी आला अधिकारियों और इमीग्रेशन विभाग को दी गई। इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों के पास से बरामद भारतीय पासपोर्ट की जांच की। जांच में तीनों पासपोर्ट फर्जी निकले। सीआईएसएफ जवान के बयान पर पुलिस ने यात्रियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि तीनों यात्री फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed