{"_id":"6a43d39e0ab9d8ded205ace7","slug":"three-arrested-including-two-foreigners-for-drug-trafficking-ashram-news-c-340-1-del1011-143436-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मादक पदार्थों की तस्करी में दो विदेशी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मादक पदार्थों की तस्करी में दो विदेशी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पटेल नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, 71 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिले की पटेल नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में दक्षिण अफ्रीका निवासी प्रिंस (22), नाइजीरिया निवासी एफोसा मिकेल एटोहन उर्फ लियोन (24) और दिल्ली निवासी जस्टिन चुकुवा (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 71 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग बरामद की है।
जस्टिन चुकुवा जन्म से ही भारत में रह रहा है। इसके पिता नाइजीरिया के रहने वाले हैं, जबकि मां भारतीय हैं। पकड़े गए दोनों विदेशी नागरिक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। लोगों की आंख में धूल झोंकने के लिए आरोपी विदेश में कपड़े निर्यात करने का काम कर रहे थे। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 25 जून को पटेल नगर थाना पुलिस को खबर मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी करने के अलावा सप्लाई कर रहे हैं। टीम बनाकर शादीपुर फ्लाईओवर के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान प्रिंस ने बताया कि वर्ष 2023 में वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था। मार्च 2026 में उसका वीजा समाप्त हो गया। इसी तरह एफोसा 2019 में पढ़ने के लिए भारत आया था। 2023 में वीजा समाप्त होने के बाद भी आरोपी भारत में रहकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। दुनिया को दिखाने के लिए आरोपी कपड़ों का निर्यात करते थे।