फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Threatening emails received from BJP MP Gautam Gambhir again Video from outside the house also sent

गौतम गंभीर को फिर मिले धमकी भरे ईमेल: घर के बाहर का वीडियो भी भेजा, लिखा-मंगलवार को आपको मारने आए थे...

Wed, 24 Nov 2021 11:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Nov 2021 11:01 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को फिर से ईमेल पर आईएसआईएस कश्मीर की ओर से धमकी वाली ई-मेल मिली।  बुधवार दोपहर गंभीर को आए एक और ई-मेल में एक वीडियो भी अटैच था। 

विज्ञापन
Threatening emails received from BJP MP Gautam Gambhir again Video from outside the house also sent
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर की ओर से दो बार धमकी मिलने के बाद उनकी निजी और आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य जिला) श्वेता चौहान के मुताबिक, सांसद के आधिकारिक एड्रेस पर मंगलवार रात 9:32 बजे आईएसआईएस कश्मीर की ओर से धमकी वाली ई-मेल मिली। 
विज्ञापन


इसमें उनकी और परिवार की हत्या की धमकी दी गई थी। सांसद के निजी सचिव गौरव अरोड़ा ने राजेंद्र नगर थाने में बुधवार को इसकी शिकायत दी। उधर, उसी आईडी से बुधवार दोपहर गंभीर को एक और ई-मेल आया। इसमें एक वीडियो भी अटैच था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो राजेंद्र नगर स्थित गंभीर के घर का है। ई-मेल में दावा किया गया है कि मंगलवार को वे उनकी हत्या के इरादे से आए थे। साथ ही गंभीर को कश्मीर मामले में नहीं बोलने की नसीहत दी गई है। 

गौतम गंभीर मध्य जिला के ओल्ड राजेंद्र नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देर रात को ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच के लिए पहुंचीं। सुबह साइबर सेल की टीम भी पहुंची। जांच में सेंट्रल जिले की साइबर सेल और स्पेशल सेल को भी लगाया गया है। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

पांच-छह माह पूर्व फोन पर मिली थी धमकी

सांसद के करीबियों का कहना है कि पांच-छह माह पूर्व उनको फोन पर इसी तरह की धमकी मिली थी। उस समय उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। अब ईमेल आने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

पत्रकार आदित्य राज कौल को भी धमकी
खुद को आईएसआईएस कश्मीर कहने वाले गिरोह ने पत्रकार आदित्य राज कौल को भी जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इस मामले की सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है। उन्होंने शिकायत के साथ तीन स्क्रीन शॉट भी भेजे हैं। इनमें से एक में आईएसआईएस कश्मीर ने कहा कि वे अगला निशाना हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed