फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was a conspiracy to carry out bomb blasts in many cities including Delhi-Noida

नापाक मंसूबे नाकाम : दिल्ली-नोएडा समेत कई शहरों में बम धमाके की थी साजिश, टेरर नेटवर्क में महिला भी शामिल

Wed, 04 Oct 2023 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 05:17 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की अधिकारियों की मानें तो ये देश के कई शहरों में रेकी कर चुके थे। दिल्ली, नोएढा, गुरुग्राम, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई आदि शहरों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर इनको बम धमाके करने थे।

विज्ञापन
There was a conspiracy to carry out bomb blasts in many cities including Delhi-Noida
Terrorist Shahnawaz - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आईएस के गिरफ्तार आतंकी मो. शाहनवाज आलम, मोहम्मद रिजवान अशरफ उर्फ मौलाना और मोहम्मद अरशद वारसी ने बम धमाकों की पूरी तैयारी कर ली थी। इन्होंने पश्चिमी घाट में बम का प्रभाव जानने के लिए सात से आठ बम धमाके किए थे। बम धमाके कर ये देश में तबाही का मंजर फैलाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की अधिकारियों की मानें तो ये देश के कई शहरों में रेकी कर चुके थे। दिल्ली, नोएढा, गुरुग्राम, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई आदि शहरों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर इनको बम धमाके करने थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकी बम बनाकर पश्चिमी घाट के जंगलों में आरोपी जाते थे। वहां बम धमाका करके देखते कि इसका प्रभाव क्या रहा। धमाके का कितनी दूर तक असर होता है और कितनी लोगों की मौत हो सकती है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पश्चिमी घाट के जंगलों में सात से आठ धमाके किए थे। सभी धमाके सफल रहे थे। इसके बाद उन्होंने देश भर में कई शहरों में रेकी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद, सूरत व मुंबई निशाने पर थे और इन तीनों शहरों समेत कई शहरों में रेकी कर चुके थे। ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर में बम धमाके करने दिल्ली आए थे। दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा आदि के मॉल इनके निशाने पर थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कथित आतंकी रिजवान समेत कुछ अन्य फरार हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस व एनआईए की टीमें 100 से ज्यादा जगहों पर देश भर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलफिया भी बम धमाका करती-
झारखंड की रहने वाली रिजवान की पत्नी अलफिया भी बम धमाके करने की साजिश में शामिल थी। वह रेकी करने वालों में शामिल थी। हालांकि बम धमाके करने की प्रेक्टिस में वह शामिल नहीं होती थी। वह आईएस की विचारधारा से इस कदर प्रभावित हो चुकी थी कि कट्टरपंथी बन चुकी थी। वह भी सोशल मीडिया पर विभिन्न चैनलों से जुड़ी हुई थी।

हैंडलर से बात करने के लिए मोबाइल बंद रखते थे-
स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि भारत में मौजूद आतंकी ज्यादातर अपना मोबाइल बंद रखते थे। कुछ दिन बाद ये मोबाइल को खोलते थे। अगर हैंडलर का पाकिस्तान से कोई मैसेज आता तो वह उसका मैसेज से ही जवाब देते थे। ये बात कभी कभार ही करते थे। जब भी इनको बात करनी होती थी तो ये टेलीग्राम एप पर एंडटूएंड बात करते थे।

सफल बम धमाके की जानकारी हैंडलर को दी थी-
आतंकियों के पश्चिमी घाट में किए गए बम धमाके काफी हद तक सफल रहे थे। इसकी जानकारी इन्होंने मैसेज कर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को जानकारी दी थी। इसके बाद हैंडलर ने उन्हें धमाकों की तैयारी करने के लिए कहा था। ये आगे हैंडलर के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे।

यहां रहते थे आरोपी...

  • जैतपुर गांव से गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज आलम नंबरदार अपार्टमेंट, ई-90, जैतपुर पार्ट - २, दिल्ली में रहता था। ये इस जगह पर तभी से रह रहा है, जब ये दिल्ली आया था
  • मो. रिजवान प्लॉट नंबर 99, हरि सिंह फार्म हाउस, कैंपबेल रोड, लखनऊ,यूपी में रहता था। इसे यहां से ही पकड़ा गया है
  • आरोपी अरशद वारसी का पता - आर - 121, गली नंबर 7, अरमान ग्लोबल स्कूल के पास, जोगा बाई एक्सटेंशन, ओखला, दिल्ली में रहता था। इसे मुरादाबाद, यूपी से गिरफ्तार किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed