फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Theme Song Launch of Musical Play on Dr. Ambedkar's Life

डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित म्यूजिकल प्ले का थीम सॉन्ग लांच

Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theme Song Launch of Musical Play on Dr. Ambedkar's Life
नई दिल्ली। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पूरे जीवन के दर्शन को ध्यान में रख दिल्ली सरकार ने म्यूजिकल प्ले तैयार किया है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने इस म्यूजिकल प्ले का थीम सांग ‘भीमाची जय’ को लांच किया। इसे मशहूर म्यूजिक बैंड इंडियन ओसियन द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अनुसार पांच जनवरी से दिल्ली में ग्रैंड म्यूजिकल प्ले का आयोजन किया जाएगा। जो बाबा साहब के जीवन पर आधारित होगा और इसके कुल 50 शो आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार भारत की पहली सरकार है जो बाबा साहब की विरासत को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए भव्य आयोजन कर रही है। दिल्ली सरकार देश के लोगों को बाबा साहब के जीवन और आधुनिक भारत की नींव रखने रखने के लिए उनके योगदान से परिचित करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम बाबा साहब के जीवन के हर एक पल से बहुत कुछ सीख सकते हैं। ये गीत बाबा साहब की शिक्षाओं और जीवन के सार को समझाने का प्रयास है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार द्वारा आजादी के 75वें साल में यह संगीतमय प्ले इसलिए आयोजित किया जा रहा है ताकि देश बाबा साहब और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सके। लोग उनके विचारों को समझें और यह महसूस करें कि आज हम जिस आनंद में जी रहे हैं उसके लिए बाबा साहब ने कितने कष्ट उठाए थे।

उन्होंने कहा कि इस प्ले का उद्देश्य दिल्ली और देश के नागरिकों को आनंद और उत्सव के रूप में म्यूजिक, आर्ट और थिएटर के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, उनकी सीख, उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान से परिचित करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed