फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The young man hanged himself to death, no suicide note was found.

Delhi News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Thu, 18 Sep 2025 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself to death, no suicide note was found.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी की वारदात, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, छानबीन जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त विजय (24) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। परिजनों ने इस संबंध में पहले पुलिस को शिकायत भी दी थी। पुलिस के मुताबिक विजय परिवार के साथ नंद नगरी, पुराने थाने के पास रहता था। परिवार में पिता किताब सिंह, मां किशोरी देवी, दो भाई और तीन बहनें हैं। बुधवार सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है। विजय की मां किशोरी देवी ने बताया कि वह इलाके में हलवाई का काम करता था और शराब पीने का आदी था। विजय परिजनों से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। इसकी वजह से आए दिन उसका झगड़ा होता था। विजय ने कई बार आत्महत्या का प्रयास किया। एक बार तो उसने अपने हाथ की नसें भी काट ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed