{"_id":"635d8b27fae1bd1a99565dfb","slug":"the-worker-was-beaten-to-death-in-a-dispute-over-the-exchange-of-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime in Delhi : रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Delhi : रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Oct 2022 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:40 AM IST
सार
Delhi : मंदिर मार्ग इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात मृतक उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। आ
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिर मार्ग इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात मृतक उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दिहाड़ी पर उद्यान मार्ग स्थित बग्गा टेंट हाउस में काम करते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार झा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह अवारागर्द है और पहाड़गंज के चुनामंडी इलाके में रहता है। शुक्रवार देर रात करीब 2.59 बजे पुलिस को उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस ने एक युवक को मृतक की पिटाई करते हुए देखा। मारपीट करने वाले की पहचान अजीत कुमार झा के रूप में हुई।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि शुक्रवार को दोनों की महादेव रोड भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अजीत ने पूछताछ मेें मृतक की शिनाख्त जोगिंदर के रूप में की। उसने बताया कि उसका रुपये की लेन-देन को लेकर जोगिंदर से विवाद था।