फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The woman beat up the cab driver on the middle of the road in delhi

दिल्ली में रोडरेज : बीच सड़क पर महिला ने कैब ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 17 Nov 2021 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 05:49 AM IST
सार

वीडियो वेस्ट पटेल नगर का। चालक का शिकायत देने से इंकार।

विज्ञापन
The woman beat up the cab driver on the middle of the road in delhi
video grab... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में बीच सड़क पर स्कूटी सवार एक महिला ने कैब चालक की पिटाई कर दी। ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि महिला ड्राइवर को थप्पड़ मार रही है और एक शख्स ड्राइवर का बचाव करते हुए वीडियो बना रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि वायरल वीडियो वेस्ट पटेल नगर इलाके का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैब चालक की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दो मिनट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी स्कूटी सवार एक महिला कैब चालक की पिटाई कर रही है। वह चालक का कॉलर पकड़कर उसके मुंह पर थप्पड़ मार रही है। उसके आस पास काफी लोग खड़े हैं। महिला की साथी भी उसके साथ है। वहां मौजूद लोग महिला को गलत ठहरा रहे थे। एक शख्स उसका वीडियो बना रहा था जिसको महिला लगातार धमकी दे रही थी और उसे वीडियो बनाने से रोक रही है। महिला वहां से जाने की कोशिश करती है तो कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास करते हैं और महिला उनको धमकी देते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वीडियो वेस्ट पटेल नगर के कस्तूरी लाल आनंद मार्ग का है। उस समय वहां जाम लगा था। स्कूटी सवार महिला वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थी। लेकिन कैब खड़ी होने की वजह से वह निकल नहीं रही थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने स्कूटी खड़ी कर कैब चालक की पिटाई कर दी। लोगों के विरोध करने पर महिला उनसे बदसलूकी करने लगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना पिछले सप्ताह की है। पुलिस ने वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कैब चालक की पहचान करने की कोशिश की। कैब चालक फरीदाबाद में मिला। उसने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed