{"_id":"63ff69aec92076442c062be4","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-strong-wind-and-drizzle-ashram-news-c-340-1-del1011-6947-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: तेज हवा-बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: तेज हवा-बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
-दोपहर बाद तेज धूप निकली, तापमान सामान्य से छ: डिग्री अधिक दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद मार्च के पहले दिन ही तेज हवा और बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ले ली। इसके कारण दिल्ली-एनसीआर में दोपहर तक मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर बाद तेज धूप निकली। बुधवार को तापमान सामान्य से छह डिग्री दर्ज की गई।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, साथ ही तेज हवा चलती रही। ऐसे में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बृहस्पतिवार को पालम में 0.2, जाफरपुर में 0.5, व नोएडा में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि लोदी रोड, रिज व आयानगर के इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। दरअसल मौसम विभाग ने 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की थी। इसके असर से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान था। अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान 32 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
पीतमपुरा में 19.2 व फरीदाबाद में 19.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाके ऐसे रहे जहां सुबह का न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक रहा। पीतमपुरा में 19.2, फरीदाबाद में 19.8, आयानगर व पालम में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।