फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The rogue was running away by snatching the mobile, stalked and stabbed to murder

मोबाइल छीनकर भाग रहा था बदमाश, पीछा कर पकड़ा तो चाकू मार कर दी हत्या

Tue, 06 Oct 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The rogue was running away by snatching the mobile, stalked and stabbed to murder
नई दिल्ली। राजधानी के रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर रविवार रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने वॉलिंटियर के दोस्त को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। मृतक की शिनाख्त अमन (24) के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनिरुद्ध उर्फ छोटू (22) का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमन व अनिरुद्ध अपने दो दोस्तों के साथ रेड लाइट एरिया में आए थे। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। अमन का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि रात करीब 1.54 बजे आरएमएल अस्पताल से कमला मार्केट थाने को सूचना मिली थी कि जीबी रोड पर दो युवकों को चाकू मार दिया है और दोनों आरएमएल लाया गया। इनमें से सी-35 न्यू अशोक नगर निवासी अमन की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक गली नंबर-7, सेक्टर-19, गंगा जल प्रोजक्ट, नोएडा निवासी अनिरुद्ध के हाथ और कंधे पर चाकू लगे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरएमएल अस्पताल पहुंचे। अनिरुद्ध ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने दोस्त अमन, हरिओम और राजू के साथ मौज-मस्ती करने जीबी रोड आए थे। वापसी के दौरान हरिओम और राजू सिगरेट लेने चले गए। इस बीच एक बदमाश ने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर अमन का मोबाइल छीन लिया। अमन ने पीछा कर बदमाश के एक साथी को पकड़ लिया और पीटने लगा। तभी बदमाश के दूसरे साथी ने अमन की पीठ पर चाकू से कई वार कर दिए। बीच बचाव करने पर अनिरुद्ध पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी अमन का मोबाइल लेकर फरार हो गए। अनिरुद्ध घायल होने के बावजूद अमन को ऑटो में डालकर आरएमएल अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन सिविल डिफेंस में वॉलिंटियर था और फिलहाल उसकी तैनाती राजघाट बस डिपो में मार्शल के रूप में थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था अमन, 11 नवंबर को थी बहन की शादी
अमन की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम का माहौल है। वह इकलौता बेटा था। एक रिश्तेदार ने बताया कि अमन के पिता न्यू अशोक नगर में ही एक अपार्टमेंट के बाहर कपड़े प्रेस करते हैं। परिवार में पिता, मां और एक छोटी बहन रानी है, जिसकी 11 नवंबर को शादी होनी है। मां मालती भी बीमार रहती है। अमन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक अन्य परिजन ने बताया कि रविवार को ड्यूटी के बाद अमन घर नहीं पहुंचा था। वह दोस्तों के साथ घूमने की बात कर निकल गया था। देर रात पुलिस ने कॉल कर उन्हें अमन की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमन हत्याकांड में उन्हें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसके आधार पर चार लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। स्थानीय पुलिस के अलावा जिले का स्पेशल स्टाफ और एएटीएस भी मामले की जांच कर रहा है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed