फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The miscreants kidnapped the elderly and looted lakhs of rupees

बदमाशों ने बुजुर्ग को अगवा कर लाखों रुपये लूटे

Mon, 21 Feb 2022 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The miscreants kidnapped the elderly and looted lakhs of rupees
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक फैक्ट्री के बुजुर्ग कर्मचारी को कार समेत अगवा कर उससे 11.80 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग को पीटकर अधमरा करने के बाद सड़क पर छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित कर्मचारी नांगली विहार निवासी सुनील भारद्वाज (64) है। वह महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीेएनएल) से सेवानिवृत और नजफगढ़ स्थित एक स्क्रैप कंपनी में कर्मचारी हैं। सुनील ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को कंपनी के मालिक सौरव गोयल ने उन्हें सदर बाजार के एक कारोबारी से 11.80 लाख रुपये लेने के लिए भेजा था। वहां से पैसे लेने के बाद वह अपनी कार में मुंडका के एक कारोबारी को देने जा रहे थे।
विज्ञापन

राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के आगे टेल्को वाली गली में उन्होंने जैसे ही कार मोड़ी तभी एक बाइक पर सवार तीन पीछे से आए और ओवरटेक करने के बाद उनकी कार रुकवा ली। बदमाशों ने पीटने के बाद सुनील को पीछे बैठा लिया। उनके एक बदमाश सुनील के पास बैठा रहा टैर दूसरा कार चलाने लगा। रानीखेड़ा गांव पहुंचने पर बदमाशों ने कार रोकी। इसी दौरान तीसरा बदमाश बाइक लेकर वहां पहुंच गया। तभी तीनों बदमाश नोटों भरा बैग और पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गए। सुनील वहां से नजफगढ़ स्थित फैक्ट्री पहुंचे और मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सुनील को एक निजी निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed