फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The marshal of the DTC bus was crushed by the truck

डीटीसी बस की मार्शल को ट्रक ने कुचला

Sat, 11 Sep 2021 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
The marshal of the DTC bus was crushed by the truck
अनीता ( फाइल फोटो) - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में शनिवार दोपहर बेलगाम ट्रक ने डीटीसी बस पर तैनात सिविल डिफेंस कर्मी (मार्शल) को कुचल दिया। अनीता (38) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्स मोर्चरी भेज दिया है। अनीता डीटीसी बस पर तैनात थी। वारदात के समय वह ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौट रही थी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर आरोपी चालक सोनिया विहार निवासी जमीरउल्लाह (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि अनीता किराए के मकान में मदनगीर इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति विकास उर्फ विक्की है। विक्की प्राइवेट नौकरी करता है और रोहतक में रहता है। अनीता सिविल डिफेंस में नौकरी करती थी। फिलहाल, उसकी तैनाती डीटीसी बस में मार्शल के रूप में थी। दोपहर करीब दो बजे तक उसने ड्यूटी की थी। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह खानपुर टी-प्वाइंट पर उतरी। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर मदनगीर की ओर जाने लगी। बीआरटी रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास सड़क पार करने के दौरान यूपी नंबर के एक ट्रक ने अनीता को कुचल दिया। ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। अनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed