{"_id":"620ea4ee0bd05260352d6370","slug":"the-dead-body-found-in-the-drain-belonged-to-a-young-man-from-bihar-identified-by-tattoo-ashram-news-noi6328409176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिली लाश बिहार के युवक की थी, टैटू से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिली लाश बिहार के युवक की थी, टैटू से हुई शिनाख्त
विज्ञापन
नई दिल्ली। केशवपुरम में नाले के अंदर मिली लाश नालंदा बिहार निवासी युवक विपिन की निकली। हाथ पर गुदे टैटू से लोगों ने युवक की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने नालंदा बिहार के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवक और आरोपियों के बीच कूड़ा बीनने को लेकर झगड़ा हुआ था। हत्यारोपी बिहार के नालंदा निवासी अर्जुन व कमलेश राम हैं। उन्होंने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 16 जनवरी को केशव पुरम के लॉरेंस रोड स्थित गंदा नाला में एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। उसके हाथ चुन्नी से बंधे थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को शव दिखाया। युवक हाथ पर ओम टैटू गुदा था, जिससे लोगों ने उसकी पहचान नालंदा बिहार निवासी बिपिन के रूप में की। कूड़ा बीनने को लेकर करोलबाग में युवक का दो लोगों से झगड़ा हुआ था। झगड़ा करने वाले दोनों युवक बिहार चले गए। पुलिस ने नालंदा, बिहार जाकर 16 फरवरी को दोनों आरोपी अर्जुन व कमलेश राम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दस जनवरी को बिपिन से उनका झगड़ा हुआ था। वे नशे की हालत में विपिन को लॉरेंस रोड ले गए और चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ पैर बांधकर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों बेरोजगार थे और 12 साल पहले दिल्ली आए। यहां काम न मिलने पर कूड़ा बीनने लगे।