फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The country's state-of-the-art school hub will be ready in Delhi

दिल्ली में तैयार होगा देश का अत्याधुनिक स्कूल हब

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The country's state-of-the-art school hub will be ready in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार देश का सबसे अत्याधुनिक सरकारी स्कूल हब तैयार कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ऐसा स्कूल तैयार करने जा रही है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बुराड़ी के कादीपुर में बनने वाले इस हब का उपमुख्यमंत्री मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यहां पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, मैथ्स) और ह्यूमैनिटीज के लिए इस स्कूल हब में अलग-अलग बिल्डिंग ब्लाक तैयार किए जायेंगे। स्कूल हब में एक शानदार ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही 240 कमरों के साथ-साथ सभी आधुनिक तकनीकों और संसाधनों से लैस 13 लैब बनाए जाएंगे, जिनमें आठ लैब स्टेम स्पेशलाइज्ड और पांच लैब ह्ययूमैनिटिज के लिए होंगी। प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए लाइब्रेरी भी होगी। कादीपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चो के लिए यह वर्ल्ड क्लास स्कूल जल्द ही तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस स्कूल की बिल्डिंग का डिजाइन बच्चों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा। यह पूरी बिल्डिंग बच्चों के लर्निंग प्रोसेस में शामिल होगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल के तैयार होने के बाद यहां से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर बच्चे पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैसा होगा स्कूल
. इसमें 240 स्मार्ट क्लास रूम होंगे। जिससे डिजिटल पढ़ाई हो सके।
. बच्चों के शारीरिक विकास के लिए वर्ल्ड क्लास खेल सुविधाएं होंगी। यहां 12 बैडमिंटन कोर्ट के साथ 4 बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स कोर्ट भी तैयार किए जाएंगे। एक कॉमन जिमनास्टिक एरिया भी तैयार किया जाएगा।

. इसमें एक हजार लोगों की बैठने की क्षमता वाले भव्य सभागार का निर्माण भी किया जायेगा। 250 लोगों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय हॉल तैयार किया जाएगा।
. भविष्य के ओलंपियन के लिए स्कूल में तैयार होगा वर्ल्ड क्लास स्विमिंग पूल
. स्कूल में एक शानदार वर्ल्ड क्लास ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। जिसमें हीटिंग और कुलिंग फैसिलिटी होंगी। यहां मौजूद स्विमिंग पूल की लंबाई 50 मीटर व चौड़ाई 25 मीटर होगी, ताकि एक बार में ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्विमिंग की प्रैक्टिस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed