फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The CM inaugurated the construction work of the underground Indralok-Indraprastha metro corridor

Delhi News: सीएम ने भूमिगत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Thu, 09 Jul 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
The CM inaugurated the construction work of the underground Indralok-Indraprastha metro corridor
फोटो
विज्ञापन

-पूर्ण रूप से भूमिगत होगा 12.377 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, सीएम ने कहा बेहतर सार्वजनिक परिवहन से कम होगा प्रदूषण
- दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर, सात मेट्रो लाइनों से मिलेगा इंटरचेंज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह 12.377 किलोमीटर लंबा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर पूर्ण रूप से भूमिगत होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो केवल एक परिवहन व्यवस्था नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली की आधारशिला है।

इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर परियोजना में पहले दिन सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन पर डायफ्राम वॉल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में मेट्रो नेटवर्क का निरंतर विस्तार नागरिकों को सुरक्षित, तेज, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन


दिल्ली की सबसे लंबी 89 किलोमीटर लंबाई की होगी मैजेंटा लाइन
12.377 किलोमीटर लंबा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन (लाइन-8) पूरी तरह भूमिगत होगा। इस कॉरिडोर पर इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खां पार्क, झंडेवालान मंदिर, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय-आईजी स्टेडियम और इंद्रप्रस्थ सहित कुल 10 आधुनिक भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर हो जाएगी। उसके बाद यह दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी। साथ ही इस लाइन पर सबसे अधिक इंटरचेंज और भूमिगत स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात मेट्रो लाइनों से मिलेगा सीधा इंटरचेंज
कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सात प्रमुख लाइनों से जुड़कर राजधानी की कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। इंद्रलोक स्टेशन पर रेड लाइन एवं ग्रीन लाइन, नबी करीम पर मैजेंटा लाइन, नई दिल्ली स्टेशन पर यलो लाइन एवं एयरपोर्ट एक्सप्रेस (ऑरेंज लाइन), दिल्ली गेट पर वायलेट लाइन और इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर ब्लू लाइन से इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।



दिल्ली के प्रमुख संस्थानों तक बेहतर पहुंच


नया मेट्रो कॉरिडोर सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय, झंडेवालान मंदिर, अरुण जेटली स्टेडियम, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, दिल्ली गेट, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और सेंट्रल विस्टा जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों को बेहतर और निर्बाध मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़ेगा। इससे सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, पर्यटकों और रोज़ाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


सराय रोहिल्ला स्टेशन बनेगा महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब


सराय रोहिल्ला स्टेशन इस कॉरिडोर के सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक होगा। यह स्टेशन मध्य दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, करोल बाग बाजार, लिबर्टी सिनेमा, देशबंधु गुप्ता रोड और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को आधुनिक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed