{"_id":"601da0c78ebc3e4b324dde7c","slug":"the-car-rider-was-shot-dead-by-bullets-ashram-news-noi564007270","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवक को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवक को गोलियों से भूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने कराला गांव कुलवीर उर्फ गोलू (28) पर करीब दर्जनभर गोलियां चलाईं, जिनमें से आठ उसे लगीं। हत्या के तरीके से इसे गैंगवार माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुलवीर के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
कुलवीर गांव में खेती कर मंडी में फल व सब्जियां बेचता था। उसके पिता यशवीर डीटीसी से सेवानिवृत्त हैं। बृहस्पतिवार रात कुलवीर कार लेकर निकला तो अमन विहार से कंझावला के रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाशों के फरार होने के बाद पुलिस कुलवीर को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस को आठ खोखे मिले।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुलवीर पर कोई आपराधिक मामला नहीं था। उधर, सूत्रों का कहना है कि हत्या के तरीके से यह गोगी गैंग की करतूत हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है।