फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The BJP government is now committing fraud even with the garbage mountains: AAP

भाजपा सरकार अब कूड़े के पहाड़ पर भी कर रही फर्जीवाड़ा : आप

Mon, 05 Jan 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
The BJP government is now committing fraud even with the garbage mountains: AAP
भाजपा सरकार के संरक्षण में डलवाया जा रहा मलबा : नारंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कूड़े के पहाड़ खत्म करने के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए भाजपा शासित एमसीडी पर हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदूषण और डेंगू के आंकड़ों के बाद अब कूड़े के पहाड़ से जुड़े आंकड़ों में भी हेराफेरी कर रही है।
सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि नियमों के मुताबिक लैंडफिल साइट पर केवल गीला और सूखा कूड़ा डाला जाना चाहिए लेकिन भाजपा सरकार के संरक्षण में वहां मलबा डलवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों पर कूड़ा जस का तस पड़ा है, जबकि मेट्रो वेस्ट जैसी एजेंसियां कूड़े की जगह मलबा उठाकर कूड़े के पहाड़ पर डाल रही हैं। मलबे का वजन ज्यादा होने के कारण कागजों में कूड़े के निपटान का आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है और एजेंसियों को मोटा भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंकुश नारंग ने कहा कि कूड़े की जगह मलबा डालकर झूठी तस्वीर पेश की जा रही है। उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट के वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि रात के समय हाईवा गाड़ियों से धड़ल्ले से मलबा डाला जा रहा है। उनके मुताबिक एक हाईवा गाड़ी में भरा मलबा वजन में करीब 10 डंपर कूड़े के बराबर होता है, जिससे भुगतान कई गुना बढ़ जाता है। आप नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में केवल एजेंसियां ही नहीं, बल्कि अधिकारी और भाजपा के नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed