फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The air in the capital delhi is very bad

दिल्ली में प्रदूषण : सुधार के बावजूद राजधानी में हवा बेहद खराब, आज का एक्यूआई 319

Sat, 18 Dec 2021 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 06:43 AM IST
सार

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिन में मौसमी दशाओं का साथ नहीं देने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन
The air in the capital delhi is very bad
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवाओं की तेज चाल से शुक्रवार को एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है, जबकि दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिन में मौसमी दशाओं का साथ नहीं देने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। आज सवेरे का एक्यूआई 319 रिकॉर्ड किया गया है। सफर के मुताबिक यह गंभीर स्थिति है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, कल का दिल्ली का एक्यूआई 329 रहा।  वहीं, गुरुग्राम को छोड़कर एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली के बाद सबसे खराब हवा गुरुग्राम की 316 एक्यूआई  के साथ बेहद खराब रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 222 आंकड़े के साथ सबसे कम रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन


वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, तापमान गिरने के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं और कोहरे की वजह से प्रदूषक हवा की सतह पर जमे हुए हैं। इस वजह से प्रदूषण के स्तर में अधिक अंतर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाला पीएम 10 का स्तर अधिक दर्ज हो रहा है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 240 व पीएम 2.5 का स्तर 144 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की रफ्तार 5 से 15 किमी प्रति घंटा, मिक्सिंग हाइट 1500 मीटर व  वेंटिलेशन इंडेक्स 12 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया।

एनसीआर के आंकड़े

  • फरीदाबाद      268
  • गाजियाबाद     272
  • ग्रेटर नोएडा    222
  • गुरुग्राम          316
  • नोएडा           255
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed