फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Terrorists were in contact with ISI

बब्बर खालसा आतंकियों का खुलासाः आईएसआई के संपर्क में थे दहशतगर्द, पंजाब में बना रखे थे व्हाट्स एप ग्रुप

Thu, 10 Sep 2020 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Terrorists were in contact with ISI
बब्बर खालसा के आतंकी... - फोटो : अमर उजाला

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गिरफ्तार आतंकियों का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन सामने आया है। गिरफ्तार आतंकी भूपेंद्र सिंह उर्फ दिलावर सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह आईएसआई के एजेंट डोगर के संपर्क में था। वह डोगर के इशारे पर पंजाब व हरियाणा में खालिस्तान समर्थकों एकत्रित करने में जुटा था। इसके लिए उसने लगभग 10 व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे थे।

विज्ञापन


स्पेशल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह जेल से जुलाई, 2019 में बाहर आया था। इसके बाद वह वर्ष 2019 के आखिरी माह में आईएसआई के एजेंट डोगर के संपर्क में आया। भूपेंद्र फेसबुक के जरिये हैंडलर डोगर के संपर्क में था। इसके बाद वह डोगर से फेसबुक पर चैटिंग व व्हाट्सएप कॉल करने लगा। डोगर का नाम उसने मोबाइल में कोड वर्ड में सेव किया हुआ है।
विज्ञापन


भूपेंद्र ने डोगर को हथियार भारत पहुंचवाने व दिलवाने के लिए कई बार बोला था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डोगर खालिस्तान समर्थकों को भारत के खिलाफ उकसाता रहता है। वह फेसबुक समेत सोशल मीडिया के जरिये खालिस्तान समर्थकों के संपर्क करता है। पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि डोगर व बेल्जियम में बैठे खालिस्तान समर्थक धन्ना सिंह आपस में संपर्क में हैं। डोगर के कहने पर धन्ना सिंह ने इनको हथियार उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने पंजाब में करीब दस व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। ग्रुप के नाम उसने एके और एकेएस जैसे कोडवर्ड में रखे थे। इन ग्रुप में उसने पंजाब के काफी खालिस्तान समर्थकों को जोड़ा हुआ है। हर ग्रुप में आठ से दस लोग जुड़े थे। इसके अलावा उसने पाकिस्तान के लोगों के करीब चार व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे थे।

स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि व्हाट्सएप ग्रुप में पाक के कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे और भूपेन्द्र सिंह उनसे क्या बातें करता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एसीपी जसबीर सिंह व इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बीकेआई के दो आतंकी भूपेंद्र सिंह उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह को मुठभेड़ के बाद बुराड़ी से शनिवार को गिरफ्तार किया था।


संयुक्त रूप से हो रही है पूछताछ
भूपेंद्र सिंह को बीकेआई का खतरनाक आतंकी बताया जा रहा है। इस कारण देश की सुरक्षा एजेंसियां दोनों आतंकियों से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। दोनों से करीब तीन बार संयुक्त रूप से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भूपेंद्र सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed