फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ten per cent children of capital are deprived of education

राजधानी में लगभग 10 फीसदी बच्चे स्कूल से वंचित

Sat, 16 Jan 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
ten per cent children of capital are deprived of education
नई दिल्ली। दिल्ली में छह से 17 साल तक के लगभग 10 फीसदी बच्चे आर्थिक दिक्कतों के कारण प्राथमिक स्कूल नहीं जा पाते। वहीं दिल्ली में बेरोजगारी की दर 16 फीसदी से अधिक है। यह खुलासा दिल्ली सरकार के एक सर्वेक्षण में हुआ है। दिल्ली के निवासियों का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल नामक सर्वेक्षण नवंबर 2018 और नवंबर 2019 के बीच हुआ। इसमें दिल्ली के 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस सर्वेक्षण मेें निवासियों से धर्म, जाति, आमदनी, शिक्षा, गंभीर, बीमारी, टीकाकरण की स्थिति, बेरोजगारी और परिवहन के पसंदीदा साधनों जैसे विषयों पर जानकारी ली गई। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि छह से 17 साल की आयु के बच्चों में 9.76 फीसदी बच्चों ने या तो पढ़ाई छोड़ दी या फिर वह स्कूल ही नहीं गए। इसका कारण मुख्य रुप से आर्थिक कठिनाइयां रहीं।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में 68.4 फीसदी महिलाएं बसों से आती-जाती हैं। जबकि 14.69 फीसदी महिलाएं ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी से सफर करती हैं। वहीं 6.78 फीसदी महिलाएं दोपहिया वाहनों से सफर करती हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 6.74 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 47.1 फीसदी परिवार 10 से 25 हजार रुपये खर्च करते हैं
सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में 47.1 फीसदी परिवार ऐसे हैं जो हर माह 10 हजार से 25 हजार रुपये खर्च करते हैं, जबकि 42.5 फीसदी परिवार 10 हजार या उससे कम खर्च करते हैं। वहीं दिल्ली में 20.5 लाख परिवारों में से 21 फीसदी ऐसे हैं जिनके पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की व्यवस्था है। इनमें से 80.15 फीसदी के पास इंटरनेट कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed